जीत समाचार हेडलाइन: लुधियाना निगम में ‘ब्लॉक कल्चर’: अवैध निर्माण पर सवाल पूछो तो फोन ब्लॉक कर देती हैं कमिश्नर; जनता की सुनवाई कौन करेगा ?
Views: 215
लुधियाना: ( दिनेश कुमार शर्मा)
लुधियाना नगर निगम में इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है— ‘सवाल पूछो और ब्लॉक हो जाओ’। शहर में हो रहे अवैध निर्माणों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों को जवाब देने के बजाय, निगम कमिश्नर ने उनके नंबर ब्लॉक करना शुरू कर दिया है।
ताजा मामला: गुरु नानक कॉलोनी (जोन-सी)
गुरु नानक कॉलोनी के ZC ब्लॉक 37 में सड़क और पार्किंग की जगह पर सरेआम अवैध दुकानें तानी जा रही हैं। जब इस मामले में ‘जीत समाचार’ ने तथ्यों के साथ पक्ष जानना चाहा, तो कमिश्नर महोदया ने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। हैरानी की बात यह है कि जैसे ही पता चलता है कि फोन पत्रकार का है, नंबर को सीधे ‘ब्लॉक लिस्ट’ में डाल दिया जाता है।
अधिकारियों की फौज, पर जवाब किसी के पास नहीं
1. इंस्पेक्टर कमल धीर: कहते हैं “मुझे कुछ नहीं पता”, जबकि उनकी नाक के नीचे दुकानें बनकर तैयार हो जाएगी तब इंस्पेक्टर साहब कुंभ करण की नींद सोते ही रहेंगे
2. एडिशनल कमिश्नर: कार्रवाई के लिए पत्रकार से ही लिखित शिकायत (Complaint) मांग रहे हैं।
3. कमिश्नर: फोन ब्लॉक कर संवैधानिक जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही हैं।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की अनदेखी
एक तरफ सरकार पारदर्शिता के दावे करती है, वहीं लुधियाना निगम के उच्च अधिकारी सूचना देने के बजाय पत्रकारों से दूरी बना रहे हैं। यदि एक पत्रकार की पहुंच अधिकारियों तक नहीं है, तो आम जनता की क्या हालत होगी? क्या कमिश्नर का फोन ब्लॉक करना इस बात का सबूत है कि अवैध निर्माण करने वालों को ऊपर से संरक्षण प्राप्त है ?
“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”
