लुधियाना: मशहूर RTI एक्टिविस्ट कुमार गौरव ‘सच्चा यादव’ ने खोला मोर्चा; पार्षद पति पर डकैती के संगीन आरोप
Views: 51
लुधियाना: ब्यूरो चीफ की रिपोर्टएक्टिविस्ट का कड़ा रुख: अपनी बेबाकी और जागरूकता अभियानों के लिए मशहूर सच्चा यादव ने आरोप लगाया है कि पार्षद पति मनीष शाह के खिलाफ दुगरी थाने में FIR नंबर 981 (2020) आज भी दर्ज है। यह FIR शराब के ठेके को लूटने और डकैती से संबंधित है।
PM और CM तक पहुंचाई बात: सच्चा यादव ने इस मामले में कोई ढिलाई न बरतते हुए देश के प्रधानमंत्री (PM), मुख्यमंत्री (CM), पंजाब के राज्यपाल और DGP गौरव यादव को औपचारिक ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई है।
कमिश्नर को सबूत पेश: लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा को डकैती की FIR की कॉपी और अन्य महत्वपूर्ण सबूत सौंप दिए गए हैं।
सुरक्षा और नैतिकता का सवाल: सच्चा यादव ने सवाल उठाया है कि जिस व्यक्ति पर डकैती जैसे संगीन मुकदमे हों, वह प्रशासन या जनता के बीच "बदमाशी" कैसे कर सकता है। उन्होंने प्रशासन से मनीष शाह पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
