दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर: वीआईपी रूम बुकिंग में बड़ी धांधली का खुलासा

0

Views: 268

जीत समाचार: विशेष एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश

सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर

प्रशासन एक बार फिर विवादों के घेरे में है। जीत समाचार द्वारा की गई एक विशेष पड़ताल में सामने आया है कि सराय नंबर आठ के ऑनलाइन कमरों के आवंटन में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

मुख्य बिंदु:

कमरों की हेराफेरी: सराय नंबर आठ के V I P कमरों  जो आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध होने चाहिए थे, उन्हें कथित तौर पर “ऑफलाइन” कर दिया गया है।

सहायक क्लर्क पर आरोप: सूत्रों के अनुसार, वीआईपी कमरों का चार्ज देख रहे सहायक क्लर्क ने अपने चहेतों और खास मेहमानों को खुश करने के लिए इन कमरों को ऑनलाइन सिस्टम से हटा दिया है।

सबूतों का दावा: रिपोर्ट के अनुसार, जीत समाचार के पास इस धांधली के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं, जो दर्शाते हैं कि आम भक्तों के हक के कमरों को निजी लाभ के लिए ब्लॉक किया गया है।

अधिकारी की चुप्पी: जब इस संबंध में संबंधित सहायक अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

भक्तों में रोष:दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए ऑनलाइन बुकिंग ही एकमात्र सहारा है। ऐसे में अधिकारियों द्वारा अपने स्तर पर कमरों को ऑफलाइन करना न केवल भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, बल्कि मंदिर की पारदर्शी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

प्रशासनिक रुख: मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और हमीरपुर के उपायुक्त से इस मामले में संज्ञान लेने की उम्मीद की जा रही है ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed