सुमन भारती के स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांग्रेस के विधायक सुजानपुर रंजीत सिंह तथा भोरंज के विधायक सुरेशकुमार की दूरियां हमीरपुर जिला में लोगों में चर्चा में

0

Views: 127

हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू।

मुख्यमंत्री का जिला मुख्यमंत्री के समर्थक अपनी ही पार्टी के जिला अध्यक्ष के कार्यक्रम स्वागत समारोह से दूरियां बनाकर साबित किया करना चाहते हैं जिला में सुमन भारती को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाया गया है लेकिन जो स्वागत समारोह आयोजित होना चाहिए था तथा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को मुख्यमंत्री के जिला में उपस्थिति दर्ज करवानी चाहिए थी उसका जनाजा ही निकला है। कांग्रेस पार्टी के सता सीन@@मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू जिन्हें मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री बनाया था उनकी दूरी जिला में चर्चा में है। सुमन भारती के स्वागत में जो चार चांद लगे थे उससे पार्टी का ही रुतबा बढ़ता लेकिन सुनील शर्मा बिट्टू इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार जो मुख्यमंत्री के समर्थक भी हैं उनकी सुमन भारती के कार्यक्रम से दूरी लोगों के लिए पहेली बनी हुई है। कैप्टन रंजीत सिंह जो सुजानपुर के विधायक हैं उन्होंने भी इस पूरे कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी जिसकी चर्चा जिला के साथ प्रदेश में भी हो रही है। बड़सर मुख्यमंत्री ने खूब रेबडिया बांटी हैं लिक्विड रेवड़िया खाने के बाद नेताओं ने जिस प्रकार से सुमन भारती के कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी उसकी चर्चा विधानसभा के साथ आसपास के जिलों में भी हो रही है। मुख्यमंत्री इस समारोह को चार चांद लगा सकते थे लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता जग जाहिर है। राजा वीरभद्र सिंह जब मुख्यमंत्री थे कांग्रेस पार्टी के अंतर कलहा चरम सीमा पर थी पंडित बालक राम शर्मा को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था उस दौरानभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बालक राम शर्मा का भी जोरदार स्वागत किया था लोग आज भी उसे याद करते हैं। राजा वीरभद्र सिंह की उपस्थिति से किसी भी कार्यक्रम को चार चांद लग जाते थे लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर के जिला में पार्टी का जो हाल है अपनी अपनी डफली अपनी अपनी राग की स्थिति बनी है। मुख्यमंत्री ने इस पर अंकुश नहीं लगाया तो पार्टी को ढूंढने के लिए दूरबीन का सहारा लेना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed