हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई स्कूलों में दाखिले शुरू, लोगों में उत्साह

0

Views: 142

हिमाचल से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

बड़सर: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की सरकार ने प्रदेश में करीब डेढ़ सौ सीबीएसई स्कूल शुरू किए हैं। बड़सर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी दाखिले शुरू हो गए हैं।

सीबीएसई के लिए लोगों का रुझान शुरू

स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि पहले दिन से ही बच्चों और अभिभावकों में सीबीएसई के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। निजी और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूलों के बच्चे भी सीबीएसई में दाखिला लेने के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं।

फीस और ड्रेस कोड हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पैटर्न पर

स्कूल में पहली कक्षा से इंग्लिश सिलेबस से पढ़ाई करवाई जाएगी। बच्चों के लिए ड्रेस कोड और फीस हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पैटर्न पर ही ली जाएगी।

अभिभावकों की खून पसीने की कमाई बचेगी

निजी स्कूलों में महंगी फीस और बच्चों का किराया अभिभावकों को अदा करना पड़ता था, लेकिन अब सरकारी स्कूलों के पैटर्न पर दाखिले होने से अभिभावकों की खून पसीने की कमाई बचेगी।

स्कूल में मेडिकल और कॉमर्स विषय की पढ़ाई भी उपलब्ध

स्कूल में मेडिकल और कॉमर्स विषय की पढ़ाई भी उपलब्ध रहेगी। सरकार द्वारा नोटिफिकेशन की जाएगी। कार्यकारी प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने अभिभावकों और बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में स्कूल में दाखिला लेने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed