हरोली से शिमला के लिए चलेगी नई बस सेवा
Views: 22
ऊना, 9 अक्तूबर. सतीश शर्मा विट्टू।
जनता को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग हरोली–ऊना–शिमला के बीच नई बस सेवा शुरू करने का रहा है। यह बस सेवा 11 अक्तूबर से चालू होगी।उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री 11 अक्टूबर सायं 4:50 बजे हरोली बस स्टैंड से इस नई बस सेवा का विधिवत शुभारंभ करेंगे।एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि बस सेवा हरोली–ऊना–नंगल–किरतपुर (फोरलेन)–भराड़ी–बिलासपुर–एम्स–भराड़ीघाट–दाड़लाघाट–शालाघाट मार्ग से शिमला तक पहुंचेगी। हरोली से बस शाम 5 बजे, ऊना से शाम 5:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में शिमला से सुबह 4:50 बजे हरोली के लिए रवाना होगी।
