दादी का प्यार क्या होता है, आज कलवाड़ा में अपनी आंखों से देखा: 6 साल की नायरा की आंखों में बस गईं दादी

0

Views: 93

कोई तो लौटा दे मेरी पोती को दादी की पुकार

6 साल की बेटी नायरा ठाकुर 15 अप्रैल की सुबह 8 बजे घर से निकली और फिर लौटकर नहीं आई

हिमाचल से ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

15 अप्रैल सुबह 8 बजे से गुम है नन्ही नायरा

मुख्यमंत्री के जिला हमीरपुर की कडसाई पंचायत के कलवाड़ा गांव की 6 साल की बेटी नायरा ठाकुर 15 अप्रैल की सुबह 8 बजे घर से निकली और फिर लौटकर नहीं आई। पिछले चार दिन से पुलिस प्रशासन और सर्च टीम का अभियान जारी है, लेकिन चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला।

बीपीएल के मकान के बरामदे में सिमटी उम्मीदें

आज टॉप न्यूज की टीम उस गांव पहुंची जहां बच्ची गुम हुई है। गांव में मीडिया के एक और साथी मिल गए। गुम हुई बेटी के घर पहुंचे तो बीपीएल का मकान, बरामदे में बैठे 6-7 लोग। बेंच पर बैठते ही दादी ने बोलना शुरू किया और बच्ची के गुम होने की दास्तान सुनाई।

“थोड़ी देर बाद हम भी निकल गए, पर बेटी मिली नहीं”

दादी ने रोते हुए बताया, “सुबह 8 बजे का वक्त था, बेटी घर से निकली। थोड़ी देर बाद हम भी उसे खोजने के लिए निकल गए लेकिन बेटी मिली नहीं।” उसके बाद गांव के लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। किसी ने सांसद अनुराग ठाकुर को फोन कर दिया। उनके फोन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसी दिन से सर्च अभियान चल रहा है।

मां की वाइट लेने की हिम्मत नहीं हुई

दादी ने रोकर सारी व्यथा बताई। उसके बाद बेटी के पिता भी कमरे में आए और अपनी बात रखी। सहयोगी साथी ने मां से वाइट लेने की बात की, लेकिन मन से शब्द नहीं निकल रहे थे। वाइट लेने से मना कर दिया। दादी का प्यार क्या होता है, उसकी आंखों में साफ झलक रहा था।

सर्च टीम बोली: “बहुत सी जगह अभी बाकी हैं”

काफी देर रुकने के बाद वहां से निकलते वक्त आगे सर्च टीम और पुलिस के लोग मिले। उन्होंने बताया, “हम पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अभी भी गांव के आसपास बहुत सी जगह ऐसी हैं जहां हम नहीं पहुंच पाए। बेटी को खोजने का अभियान जारी है।”

चौथे दिन भी खाली हाथ

6 बरस की नन्ही बेटी को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन तथा आपदा दस्ते की पहल लगातार जारी है। दादी की आंखों में इंतजार और प्यार दोनों साफ दिखता है। किसी को भी नायरा के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed