“जीत समाचार एक्सक्लूसिव” लुधियाना: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED का बड़ा छापा, सुरक्षा बलों ने घेरा पूरा इलाका
"जीत समाचार एक्सक्लूसिव" लुधियाना: कैबिनेट मंत्री संजीव
Views: 82
लुधियाना (जीत समाचार ब्यूरो)
पंजाब की सियासत में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने तड़के सुबह आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर दबिश दी। लुधियाना के पॉश इलाके हैम्पटन होम्स में स्थित उनके घर के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPF) का कड़ा पहरा है और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर रडार: सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी कथित तौर पर एक पुराने मनी लॉन्ड्रिंग मामले और जमीन के सौदों में हुई वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है। ईडी की टीमें लुधियाना के साथ-साथ जालंधर और चंडीगढ़ में मंत्री से जुड़े करीबियों के ठिकानों पर भी रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। संजीव अरोड़ा के बेटे काव्या अरोड़ा और उनके बिजनेस पार्टनर हेमंत सूद के परिसरों पर भी जांच जारी है। राजनीतिक गलियारों में हलचल: इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। 'आप' नेतृत्व ने इसे केंद्र सरकार की सोची-समझी साजिश और आगामी चुनावों से पहले डराने की तकनीक बताया है। वहीं, विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हैं।
मुख्य बिंदु:
तड़के 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई, अभी भी जारी है।
मंत्री के घर के बाहर भारी पुलिस और केंद्रीय बल तैनात।

डिजिटल दस्तावेज और लैपटॉप कब्जे में लिए गए।
जीत समाचार इस खबर पर पल-पल की अपडेट आप तक पहुँचाता रहेगा। "Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana - RNI PUNHIN/2013/60106. Read today's e-paper online at zeetsamachar.com"
