लुधियाना नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!
ओजस्वी अलंकार का तबादला, अंकुर महिंद्रू होंगे नए निगम कमिश्नर!
लुधियाना।13 अक्टूबर मंगलवार विक्की कुमार
पंजाब सरकार की ओर से प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लुधियाना नगर निगम के कमिश्नर ओजस्वी अलंकार, IAS (2020 बैच) का तबादला कर दिया गया है। जारी सरकारी आदेश के अनुसार, उन्हें अतिरिक्त सचिव, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग में तैनात किया गया है।
वहीं, अंकुर महिंद्रू को लुधियाना नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। नए कमिश्नर की नियुक्ति के साथ शहर के नागरिक मुद्दों, विकास कार्यों और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सबकी नजरें रहेंगी।
सरकारी आदेश की तारीख: 13 अक्टूबर 2026
आदेश संख्या: PERS-IAS0P/T/1/2026-3-S/963

