लुधियाना में 24 अक्टूबर को लगेंगे वोटर सूची सुधार के विशेष कैंप, 10 दिन तक हेल्पडेस्क भी रहेंगे उपलब्ध

0

डीसी हिमांशु जैन ने लोगों से वोट संबंधी विवरण जांचने की अपील की; शनिवार को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक लगेंगे कैंप

लुधियाना, 22 अक्टूबर।सोनिया शर्मा

आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत मतदाता सूचियों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत 24 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) को लुधियाना जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु जैन ने दी।

डीसी ने बताया कि विशेष कैंप दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अंतिम प्रकाशित फोटो मतदाता सूची उपलब्ध करवाएंगे, ताकि लोग अपने वोट संबंधी विवरण की जांच कर सकें। इसके अलावा, मतदाताओं की सुविधा के लिए अगले 10 दिनों तक विधानसभा हलका स्तर पर हेल्पडेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कैंपों के दौरान सुपरवाइजर भी बीएलओ की सहायता करेंगे। इन कैंपों में प्राप्त होने वाले दावों और आपत्तियों की पूरी रिपोर्ट उसी दिन जिला चुनाव कार्यालय को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला चुनाव अधिकारी ने संबंधित स्कूलों और कार्यालयों, जहां मतदान केंद्र बनाए गए हैं, में कैंपों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश भी दिए हैं।

डीसी की मतदाताओं से अपील

हिमांशु जैन ने आम लोगों से अपील की कि वे विशेष कैंपों में पहुंचकर अपनी वोट से संबंधित जानकारी की जांच करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

मतदाता सूची और वोट संबंधी जानकारी के लिए टोल-फ्री वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कार्यदिवसों में संपर्क किया जा सकता है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed