जीत समाचार की बड़ी खबर! शंभू रेलवे ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट: NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान से तार जुड़े होने का दावा
पंजाब की शांति भंग करने और आतंक फैलाने की साजिश का आरोप; ब्लास्ट के दौरान विस्फोटक लगा रहे एक व्यक्ति की हुई थी मौत
पटियाला:जीत समाचार विशेष रिपोर्ट
शंभू रेलवे ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मोहाली की अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। NIA का दावा है कि इस मामले के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं।चार्जशीट में जिन छह आरोपियों के नाम शामिल बताए गए हैं, उनमें गुरजिंदर सिंह उर्फ बेअंत बाबा, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ खालसा, कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा, गुरप्रीत सिंह गोपी और मंजीत सिंह शामिल हैं।
पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश का आरोप
NIA की ओर से दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों पर पंजाब की शांति भंग करने और आतंक फैलाने की कथित साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। एजेंसी मामले की जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। इन आरोपों पर अदालत में कानूनी प्रक्रिया के तहत फैसला होगा।
27 अप्रैल को हुआ था रेलवे लाइन पर धमाका
जानकारी के मुताबिक, 27 अप्रैल 2026 को शंभू और राजपुरा के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) की रेल लाइन पर विस्फोट हुआ था। घटना के दौरान कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री लगा रहे हसमन जगरूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।
इस मामले की जांच NIA कर रही है। अब छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद केस में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी।
नोट: चार्जशीट में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि अदालत में होने वाले ट्रायल और न्यायिक फैसले के बाद ही होगी।

