काम पर निकली 3 लड़कियां लापता

लुधियाना से सुनील कुमार की रिपोर्ट

थाना जोधेवाल की पुलिस ने तीन नाबालिक लड़कियों के लापता होने के चलते अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता कृष्णा कुमार वासी बंदा बहादुर नगर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 16 साल की लड़की संगीता, उसकी सहेली रेशमा, और चांदनी 6 अक्टूबर को बहादुर के रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के लिए गई हुई थी। वह इसके बाद वहां से अचानक बिना किसी को बताए कहीं चली गई। 

जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता को संदेह है कि उसकी नाबालिक लड़की और उसकी सहेलियों को किसी ने अपने स्वार्थ के लिए कहीं नाजायज हिरासत में छुपा कर रखा हुआ है। इसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed