बग्गा ने विधानसभा में उठाया डैयरी कम्लैक्स, मलकपुर, उज्जैनपुर में बड्ढे दरिया की सफाई का मुद्दा
Views: 33
कहा, सफाई न हुई तो शहरी क्षेत्र की हुई सफाई का नहीं होगा कोई लाभ
लुधियाना ।17 मार्च, 2026
विधानसभा उतरी से विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने विधानसभा सैशन के दौरान बुड्ढे दरिया की सफाई का मुद्दा उठाकर आगामी बारिश के मौसम के दौरान शहरी से बाहरी क्षेत्र से बहते दरिया की सफाई की मांग की। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की तरफ से सोमवार को प्रश्न आवर के दौरान दिए समय का सदुपयोग करते हुए बग्गा ने विधानसभा में बताया कि पिछले चार वर्षो से उन्होने विधानसभा उतरी से गुजरते बुड्ढे दरिया की सफाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके विधायक कार्यकाल में वर्षो से दूषित हुए दरिया की शहरी क्षेत्र में सफाई का तभी फायदा है
कि जब आगामी बरसाती मौसम से पूर्व शहर के बाहरी यानि कि अगले पड़ाव डैयरी कम्लैक्स, मलकपुर, उज्जैनपुर सहित बुड्ढे दरिया अन्य हिस्सो की सफाई भी करवाई जाए। अगर इन क्षेत्रों में सफाई के प्रबंध न हुए तो पानी के बैक मारने से बरसाती मौसम में शहर के भीतरी क्षेत्रों की सफाई का भी कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए जल्दी से जस्दी उक्त क्षेत्रों की सफाई करवाई जाए। ताकि शहरी क्षेत्रो को पानी के ओवरफ्लो से बचाया जा सके। उन्होने विधानसभा में मौजूद स्थानीय निकाय मंत्री ड्रेनेज विभाग के मंत्री का ध्यान भी आर्कषित करते हुए कहा कि बरसात से पूर्व इन क्षेत्रो से गुजरते बुड्ढे दरिया की सफाई की तरफ ध्यान दिया जाए।
