हरियाणा:हरियाणा के हांसी में सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

TV_5753661_hr_r_accident_9feb_file1_1-4x3

हरियाणा 09 फरवरी 2026 जीत समाचार

हांसी. हरियाणा के हांसी जिले में नजदीक मुंढाल फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसा हुआ. इसमें महम के गांव फरमाना खास में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की कार तेज रफ्तार कैंटर से टकरा गई. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार,

झज्जर जिले के ये तीनों दोस्त महम में अपने एक मित्र के चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे. रास्ता भटकने के कारण वे हिसार की तरफ निकल गए. मुंढाल फ्लाईओवर के पास उन्हें गलत दिशा में आने का एहसास हुआ. इसी दौरान मुंढाल स्थित गौशाला के पास हिसार की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के तुरंत बाद रोहतक की ओर से आ रही एक सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को संभाला और हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया. घायल युवक की पहचान रोहतक निवासी 15 वर्षीय तुषार के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले हिसार और फिर गंभीर हालत के कारण रोहतक पीजीआई रेफर किया गया.

मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान झज्जर के गांव सिलोनी निवासी 29 वर्षीय विकास और झज्जर निवासी 30 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि विकास दो छोटे बच्चों का पिता था, जबकि सचिन का दो महीने का मासूम बेटा है. दोनों युवक शादी समारोह में नहीं पहुंच पाए थे.पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed