भगत गुरु रविदास जी की तपस्थली, खुरालगढ़ में नेत्र शिवर समागम करवा जरूरतमंदों को दी सरकारी सहायता : जै कृष्ण सिंह रोड़ी

गढ़शंकर (स्मृति राजपूत) 

पंजाब डिप्टी स्पीकर श्री जै कृष्ण सिंह रोड़ी ने आज भगत श्री गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक तपोस्थली खुरालगढ़ में माथा टेका। डिप्टी स्पीकर ने तप स्थान पर करवाए जा रहे बेहतरीन विकास कार्यों के लिए मुख्य सेवादार केवल सिंह व कमेटी सदस्यों का आभार जताया।इस दौरान सेवादार केवल सिंह व कमेटी सदस्यों ने तप स्थान पर करवाए जा रहे बेहतरीन विकास कार्यों का श्रेय डिप्टी स्पीकर को दिया! बैठक के बाद डिप्टी स्पीकर ने CMC लुधियाना द्वारा चल रहे नेत्र शिविर का दौरा किया और प्रशासनिक टीम का उत्साहवर्धन किया तथा जरूरतमंदों को सरकारी सहायता के चेक भी वितरित किए!

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed