कल देर शाम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला से विली पार्क तक बनाई जा रही अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को डक्ट के निर्माण में विश्व स्तरीय गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार शिमला में अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण पर 146.34 करोड़ रुपये व्यय कर रही है। इसके निर्माण से शिमला में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण में भी मदद मिलेगी।



दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed