लुधियाना में डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियां तेज!
16 नवंबर से घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना, नगर निगम कमिश्नर डॉ. अंकुर महिंदरू ने अधिकारियों को दिए निर्देश
लुधियाना, 21 अक्टूबर | विक्की कुमार
लुधियाना में डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर निगम कमिश्नर-कम-प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. अंकुर महिंदरू ने बुधवार को सराभा नगर स्थित नगर निगम के जोन-D कार्यालय में चार्ज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी करने और अधिक से अधिक निवासियों को ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन स्व-गणना
डिजिटल जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत निवासी 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना के माध्यम से अपना विवरण दर्ज करवा सकेंगे। इस सुविधा के जरिए लोग घर बैठे ही ऑनलाइन अपनी जानकारी जमा कर सकेंगे।डॉ. महिंदरू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया के बारे में आम लोगों तक अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि निवासी समय रहते अपना विवरण दर्ज करवा सकें।
ऑनलाइन विवरण दर्ज नहीं किया तो भी मिलेगा मौका
जो निवासी ऑनलाइन स्व-गणना के माध्यम से अपना विवरण दर्ज नहीं करवा पाएंगे, उन्हें अगले चरण में जानकारी देने का अवसर मिलेगा।घर-घर जाकर जनगणना का चरण 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक चलेगा। इस दौरान गणनाकर्मी फील्ड में जाकर निवासियों से जरूरी जानकारी एकत्र करेंगे।
बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में संयुक्त कमिश्नर अमनप्रीत सिंह, सहायक कमिश्नर गुरपाल सिंह, सहायक कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों, निगरान इंजीनियर शाम लाल गुप्ता, एकजोत सिंह, प्रवीण सिंगला, रणजीत सिंह और हरकिरनजीत सिंह के अलावा सुपरिंटेंडेंट (जनगणना)

