पोषण माह के तहत जिला स्तरीय विशेष सेमिनार आयोजित
बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण व स्वास्थ्य पर दिया जोर
लुधियाना, 25 सितंबर | अरुण कुमार
सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, लुधियाना की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी स. गुरमीत सिंह के नेतृत्व में आज जिला स्तर पर पोषण माह के संबंध में विशेष सेमिनार आयोजित किया गया।
सेमिनार के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए संतुलित आहार, पोषण तथा स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पोषण संबंधी जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाने और विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।
सेमिनार में बाल विकास परियोजना अधिकारियों नीतिका ढींगरा, अंजू सिंगला, मंजू भंडारी, कुलविंदर कौर और हरजीत कौर सहित विभाग के सभी डीलिंग क्लर्क एवं सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरमीत सिंह ने कहा कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य लोगों में पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधियों को पूरी जिम्मेदारी और लगन से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

