नगालैंड में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ पोषण माह शुरू

0

कोहिमा। नगालैंड में देश के अन्य हिस्सों के साथ नौवां राष्ट्रीय पोषण माह शुरू हो गया है। इस वर्ष पोषण माह की थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। इसके तहत पूरे सितंबर महीने में राज्यभर में पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल शिक्षा, कृषि, बागवानी और आयुष विभाग सहित संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन तथा सामुदायिक संस्थाओं के समन्वय से किया जा रहा है।

पोषण माह के दौरान शिशुओं के जीवन के पहले 1,000 दिनों में उनके स्वास्थ्य, उचित देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़ी सेवाओं का प्रभावी केंद्र बनाना तथा समुदाय की भागीदारी के माध्यम से कुपोषण की समस्या से निपटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *