लुधियाना नगर निगम में करंट ड्यूटी चार्ज का खेल! सरकारी आदेशों को नजरअंदाज करने वाले अधिकारी कौन?
बिल्डिंग ब्रांच में ड्राफ्टमैन को इंस्पेक्टर चार्ज देने पर सवाल, जीत समाचार जल्द करेगा बड़ा खुलासा!
जीत समाचार लुधियाना।26अक्टूबर 2026 कुमार
लुधियाना नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में करंट ड्यूटी चार्ज को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले नगर निगम कमिश्नर मैडम के कार्यकाल में करंट ड्यूटी चार्ज पर लगाए गए कुछ कर्मचारियों की जिम्मेदारियां वापस ली गई थीं। इसके बावजूद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या कुछ अधिकारियों ने विभागीय नियमों और लागू सरकारी आदेशों की अनदेखी करते हुए दोबारा ऐसे आदेश जारी कर दिए?
ड्राफ्टमैन को इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी चार्ज पर भी सवाल!
नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में ड्राफ्टमैन को इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी और कर्मचारियों को से संबंधित चार्ज सौंपने के मामले में अब आधिकारिक आदेशों की जांच की मांग उठ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन जिम्मेदारियों को सौंपने के लिए किन नियमों और किस प्रशासनिक मंजूरी का सहारा लिया गया?
उच्च अधिकारियों की निगाह के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं?
यदि ये आदेश लागू विभागीय नियमों के विपरीत जारी किए गए हैं, तो उनकी समीक्षा क्यों नहीं हुई? क्या वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया है? और यदि नियमों की अनदेखी साबित होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?
जीत समाचार जल्द ही इस मामले से जुड़े आदेशों, संबंधित अधिकारियों की भूमिका और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास करेगा।
अब देखना यह होगा कि नगर निगम प्रशासन इस मामले की जांच करवाता है या नहीं और करंट ड्यूटी चार्ज से जुड़े आदेशों के पीछे की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।

