नेताओं के वायदों का क्या हुआ ?
Views: 68
हिमाचल से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
बड़सर में अंबेडकर भवन की अधूरी कहानी, सिकंदर की घोषणाएं हुईं फाइल
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए डॉक्टर सिकंदर की जीत ने लोगों को उम्मीद दिलाई थी, लेकिन बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उनके वायदे अधूरे रह गए। अंबेडकर भवन के लिए 10 लाख देने की घोषणा की, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने 31 लाख का स्टीमेट बना दिया। अब 15 लाख देने की घोषणा की है, लेकिन क्या यह भी अधूरा रहेगा?
सिकंदर ने स्ट्रीट लाइट लगाने की भी घोषणा की थी, लेकिन एक भी लाइट नहीं लगाई गई। लोगों का विश्वास नेताओं से उठ रहा है, जब पढ़े-लिखे नेताओं द्वारा भी लॉलीपॉप दिए जाएं।
डॉक्टर सिकंदर रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचे थे उन्होंने रक्तदान भी किया लेकिन जनता के साथ झूठे वायदे जनता में चर्चा का विषय है। आज सिकंदर द्वारा उनकी घोषणा को लेकर भी लोग चटकारे ले रहे हैं।
क्या भारतीय जनता पार्टी के लिए यह एक चेतावनी है?
