लुधियाना के समाजसेवी कमल पवार ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र: बेसहारा पशुओं के संरक्षण और ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ के लिए पेश किया मॉडल

0

Views: 9

लुधियाना (ब्यूरो): 

शहर के जाने-माने समाजसेवी, ‘समूह समाज संगठन’ के संचालक और ‘जीत समाचार’ के संपादक कमल पवार ने देश की महामहिम राष्ट्रपति को एक विशेष पत्र लिखकर समाज सुधार के विभिन्न मुद्दों पर ध्यानाकर्षण किया है। मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा सम्मानित और लोकसभा चुनाव लड़ चुके कमल पवार ने अपने पत्र में बेसहारा पशुओं की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण साझा किया है।

बेजुबानों का सहारा और युवाओं का मार्गदर्शन

कमल पवार ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि उनकी संस्था सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गौवंश और आवारा कुत्तों (Stray Dogs) का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित आश्रय दिला रही है। इसके साथ ही, बेरोजगार युवाओं को दलालों के चंगुल से बचाकर बिना किसी शुल्क के सीधे निजी कंपनियों में रोजगार दिलाने का सराहनीय कार्य भी ‘समूह समाज संगठन’ द्वारा किया जा रहा है।

प्लास्टिक मुक्त भारत और महिला सशक्तिकरण

पर्यावरण की दिशा में पवार ने एक नया मॉडल पेश किया है, जिसमें छोटे बच्चों के माध्यम से हर गली-मोहल्ले में पौधारोपण किया जा रहा है। प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर उन्होंने गृहणियों को हैंडमेड साबुन और बांस के ब्रश बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। सिलाई मशीन और ब्यूटी पार्लर के जरिए भी सैकड़ों लड़कियां और महिलाएं अब अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं।

राष्ट्रपति से की मुलाकात की मांग

पवार ने पत्र के माध्यम से इन जमीनी रिपोर्टों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने हेतु राष्ट्रपति से मुलाकात का समय माँगा है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार दलाल-मुक्त रोजगार और बेसहारा पशुओं के लिए जिला स्तर पर और अधिक ठोस नीतियां बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed