बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से नाराज ब्राह्मण समुदाय कैसे होगा बेड़ा पार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की राजपूत लॉबी को खुश करना बड़सर में मंहगा पड़ेगा
Views: 73
अकबर के दरबार में भी बीरबल ब्राह्मण को रखा था राजा ने साथ कभी धोखा नहीं खाया
हमीरपुर/बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के दरबार में बड़सर विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण समुदाय की अनदेखी की बात कही जा रही है। आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राजपूत समुदाय के लोगों को विभिन्न बोर्डों में नियुक्तियां देकर उनकी लॉटरी निकाली है, लेकिन ब्राह्मण समुदाय को नजरअंदाज किया गया है ।
कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रहे संजय शर्मा की भूमिका को देखते हुए, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पहली बार 30000 से अधिक वोट मिले थे। लेकिन सरकार आने के बाद ब्राह्मण समुदाय की अनदेखी की जा रही है, जिसका नुकसान कांग्रेस पार्टी को अगली विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ सकता है।मुख्यमंत्री सुखविंदर के दरबार में बड़सर में ब्राह्मणों की अनदेखी कैसे होगी पार्टी मजबूतहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बड़सर विधानसभा में ब्राह्मण लाबी को क्यों पसंद नहीं करते इसकी वजह तो मुख्यमंत्री ही बेहतर बता सकते हैं
लेकिन जब अकबर राजा 13 साल की आयु में बनाए गए थे तो उन्होंने भी अपने दरबार में ब्राह्मण बीरबल को रखा था जो बीरवल अकबर को हमेशा सही सलाह देते थे लेकिन वर्तमान में बड़सर में मुख्यमंत्री ने पहले कांग्रेस पार्टी का टिकट राजपूत समुदाय के सुभाष को दिया तथा सुभाष ढटवलिया मुख्यमंत्रीकी 12 जनसभाओं के बाद भी चुनाव नहीं जीत पाए। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में राजपूत समुदाय के लोगों को गिन गिन कर भिन्न भिन्न पर बांटे गये। एक नहीं दो नहीं तीन नहीं करीब आधा दर्जन राजपूत समुदाय के लोगों को विभिन्न बोर्ड में नियुक्तियां देकर राजपूत बिरादरी की तो लॉटरी निकाली गई।
सलौणी में डैनी जसवाल को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में मनोनीत किया गया। रुवल ठाकुर को नशा निवारण के साथ एचपीएमसी में नियुक्ति दी गई। इंजीनियर राजेश बन्याल को हिमुडा डायरेक्टर के साथ साथ आईटीआई में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई। इंजीनियर राजेश ने तो अपनी नियुक्ति का लाभ भी कांग्रेस सरकार को दिया लंबे समय से हिमुडा के जो प्रोजेक्ट लंबित पड़े थे उन्हें शुरू भी करवाया तथा मुख्यमंत्री से टाउन हॉल बनाने के लिए तथा बडसर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। लेकिन जो रेवड़ियां
मुख्यमंत्री ने बड़सर में बांटने का कार्य किया ब्राह्मण समुदाय को भी थोड़ा बहुत स्थान दिया होता तो आज कांग्रेस की दुर्दशा नहीं होती। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस में ब्राह्मण लॉबी सक्रिय नहीं है कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रहे संजय शर्मा की भूमिका देखी जाए तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को आज तक के इतिहास में पहली बार 30000 से अधिक वोट मिले। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को महत्वपूर्ण पद देकर राजा वीरभद्र सिंह के समय में बैलेंस बनाया जाता था।
महिला कल्याण बोर्ड में भी राजा वीरभद्र सिंह ने ब्राह्मण समुदाय की पढ़ी-लिखी महिला को आगे लाकर महिलाओं को सम्मान दिया था लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ब्राह्मण समुदाय से इस विधानसभा क्षेत्र में दूर होते जा रहे हैं। ब्राह्मण समुदाय के लोगों से बात करने पर उन्होंने साफ किया कि विधानसभा चुनाव में तो लोगों ने भरपूर साथ भी दिया लेकिन सरकार आने के बाद जिस प्रकार से इस विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण समुदाय की अनूढ़े की गई है इसका नुकसान कांग्रेस पार्टी को अगली विधानसभा चुनाव में उठाना होगा। आपकी क्या राय है कमेंट जरुर करे।
क्या आपको लगता है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को ब्राह्मण समुदाय की अनदेखी के लिए माफी मांगनी चाहिए? या क्या आपको लगता है कि कांग्रेस पार्टी को ब्राह्मण समुदाय के लोगों को अधिक महत्व देना चाहिए?
