बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में भ्रष्टाचार का आरोप: एक कर्मचारी को तीन जगह वेतन देने का मामला
Views: 67
मुख्यमंत्री के जिला में भ्रष्टाचार का अनोखा मामला अन्य जिलों में क्या हाल होगा
दियोटसिद्ध:सतीश शर्मा
बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक कर्मचारी को तीन जगह वेतन देने का आरोप लगाया गया है। ट्रस्ट ने बाहरी राज्य की एक फर्म को आरती का लाइव प्रसारण करने का टेंडर दिया है, जिसने अपने एक कर्मचारी को नियुक्त किया है। इस कर्मचारी को ट्रस्ट ने वेतन पर भी कार्य करवाने के लिए रखा है, और इसके अलावा ट्रस्ट का बजट बनाने में भी इसकी सेवाएं ली गई हैं ।
आरोप:
एक कर्मचारी को तीन जगह वेतन देने का आरोप
ट्रस्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
भ्रष्टाचार की जांच की मांग
बाबा बालक नाथ ट्रस्ट की प्रतिक्रिया:
ट्रस्ट के अधिकारियों ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के कुछ अधिकारी इस मामले में जांच की मांग कर रहे हैं
इस पूरे प्रकरण पर बाबा बालक नाथ मंदिर का अधिग्रहण करवाने वाले दो बार विधायक रहे मनजीत सिंह डोगरा से हमने जानना चाहा तो उन्होंने हैरानी प्रकट की की एक ही व्यक्ति को अलग-अलग किस प्रकार से वेतन देकर लाभ पंहुचाया जा सकता है। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट के कई ट्रस्टियों ने इस प्रकरण को लेकर हैरानगी प्रकट की है उनका कहना है कि इस प्रकार का गोलमाल समझ से परे हैं।
न्यासा आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर अध्यक्ष बाबा बालक नाथ मंदिर अधिकारी तथा मुख्यमंत्री को इसका कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
इस पूरे प्रकरण पर विपक्ष भी मौन है।
क्या आपको लगता है कि इस मामले में जांच होनी चाहिए?
