बड़सर में ग्लू में परमजीत की गाड़ी का 11000 का चालान
Views: 79
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
हमीरपुर तथा ऊना जिला की सीमा पर वाहनों के चालान किए जा रहे थे कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं जिला हमीरपुर संगठन में तैनात रहे परमजीत उर्फ डैंफा ऊना जिला से अपने घर आ रहे थे कि उनकी गाड़ी भी ग्लू में रूकी। उन्होंने गाड़ियों के चालान कर रहे टीम से कहां की इस प्रकार बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए जाने वाले वाहनों के चालान किए जा रहे हैं तो कौन श्रद्धालु बाबा के मंदिर के लिए आएंगे इस प्रकार चालान नहीं किए जाने चाहिए परमजीत ने टॉप न्यूज को बताया कि उनका भी ऑनलाइन 11000 रुपए का चालान काट दिया गया। इस प्रकार दिन में कई वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।
इस प्रकार मोटे चालान काटकर रेवेन्यू इकट्ठा किया जा रहा है। इस घटना की परमजीत ने भी कड़ी निंदा की है उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के जिले में इस प्रकार का आरटीओ का व्यवहार चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि जिस गाड़ी में में टीम आकर चालान काट रही थी उसका नंबर एचपी 66 था पूरा नंबर उन्हें याद नहीं। 11000 का चालान काटे जाने कि परमजीत ने भी कड़ी निंदा की है।
