श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ावे का रिकॉर्ड: 4 करोड़ 30 लाख से अधिक का चढ़ावा अर्पित
Views: 28
हिमाचल से सतीश शर्मा की रिपोर्टदियोटसिद्ध, हिमाचल प्रदेश: उत्तरी भारत के प्रमुख सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास मेलो के दौरान श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा अर्पित किया है। मंदिर में 4 करोड़ 30 लाख 8117 रुपये का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने अर्पित किया है, जो एक नया रिकॉर्ड है।
सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा भी चढ़ाई गई
मंदिर में श्रद्धालुओं ने सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा भी चढ़ाई है। इसके अलावा बकरे भी चढ़ाए गए हैं। मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि मंदिर की व्यवस्था में सुधार हुआ है और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई गईं
मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए रहने और खाने की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। मंदिर को चैत्र मास मेले के दौरान लगातार खुला रखा जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है।
मंदिर अधिकारी की मांग
श्रद्धालुओं की मांग है कि बाबा बालक नाथ मंदिर में केशव कुमार को स्थाई मंदिर अधिकारी लगाया जाए उनके पास तहसीलदार गलोड का भी कार्यभार है, ।।
