शत प्रतिशत रहा डॉ. एवीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का पांचवीं का नतीजा

0

Views: 45

स्कूल प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टर राजीव कुमार लवली ने सभी छतों और स्टाफ के सदस्यों को बधाई दी

लुधियाना, 2 अप्रैल:विक्की कुमार

डॉ एवीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नज़दीक ईसा नगरी पुली का पांचवीं कक्षा का परिणाम हर साल की तरह इस बार भी शत प्रतिशत रहा और लड़कियों ने एक बार फिर से सभी प्रमुख स्थानों पर कब्जा किया।

स्कूल प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टर राजीव कुमार लवली और स्कूल की प्रिंसीपल मनीषा गाबा ने परीक्षा के शानदार नतीजों के लिए सभी छात्रों और समूह स्टाफ के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, आगे चलकर भी इसी तरह मेहनत करने की प्रेरणा दी और कहा कि आज के बच्चे देश का आने वाला भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि एक पढ़ा लिखा नागरिक ही अपने परिवार, समाज और देश के लिए जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकता है।

गौरतलब है कि पांचवी कक्षा के लिए कुल 120 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से दिलजीत कौर ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। जबकि सामिया इस्लाम 94.8 प्रतिशत नंबर लेकर दूसरा और एंजेल गर्ग व टिया 94.4 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह, मनप्रीत कौर ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। बाकी विद्यार्थी 94 से लेकर 60 प्रतिशत अंक हासिल करने में सफल रहे।

इस अवसर पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अमित राजन, सोनिया, हर्ष बाला, जगदीप कौर, तरनजीत कौर, गुरप्रीत कौर, नेहा बजाज, ज्योति और स्टाफ के अन्य सदस्यों ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए, उनके सुनहरी भविष्य के लिए कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *