केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को असम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

0

Views: 40

जीत समाचार की स्पेशल रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को असम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।  शाह ने कहा कि ये कांग्रेस वालों ने कभी असम के विकास के लिए कुछ नहीं किया। राहुल बाबा (राहुल गांधी) आज यहां आए थे बड़े गरज-गरजकर बोल रहे थे ये हो गया वो हो गया..अरे राहुल बाबा 15 साल तक आपकी सरकार रही  लेकिन असम के लिए आपने क्या किया?

अमित शाह ने कहा कि 2004-2014 असम में कांग्रेस की सरकार थी ऊपर भी मनमोहन की सरकार रही नीचे भी कांग्रेस की सरकार थी लेकिन आपने असम के विकास के लिए क्या दिया? आपने सिर्फ 1,28,000 करोड़ रुपए दिए….जब हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने यही दश साल 2014-2024 में 978000 करोड़ रुपए देने का काम किया है। अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा कांग्रेस ने अपने शासनकाल में असम के विकास के लिए कुछ नहीं किया  है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और असम सरकार ने राज्य को ‘एटीएम’ बना दिया है। राज्य की जमीनें बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही हैं और इसके बदले राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ‘सरासर भ्रष्टाचार’ है। गांधी ने असम के सरीहजन और जोरहाट विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *