प्रसिद्ध सीद्ध पीठ दियोटसिद्ध मंदिर में चढ़ा 18.79 लाख रुपए का चढ़ावा
Views: 41
हिमाचल से ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले के दौरान शुक्रवार को लगभग 17 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा जी की पवित्र गुफा में शीश नवाया। बताते चलें कि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शुक्रवार को श्रद्धालुओं द्वारा 18 लाख 79 हजार 793 रुपए का चढ़ावा चढ़ाया गया है।
जिसमें से 13 लाख 61 हजार 933 रुपए का चढ़ावा और 5 लाख 17 हजार 860 रुपए दान के रूप में प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं द्वारा विदेशी मुद्रा के रूप में सोना 5 ग्राम 610 मिलीग्राम, चांदी 142 ग्राम 080 मिलीग्राम, इंग्लैंड पौंड 105, यूएसए डालर 7, यूरो 200, कनाडा डॉलर 230, यूएई 120, न्यूज़ीलैंड 10 सहित अन्य विदेशी मुद्रा बाबा पौणाहारी जी के चरणों में चढ़ाई गई।
उधर, मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया
कि श्रद्धालुओं द्वारा 18 लाख 79 हजार 793 रुपए चढ़ाए गए है। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं द्वारा विदेशी मुद्रा भी चढ़ाई है। उन्होंने कहा कि न्यास प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबंध है। मेलों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
