बड़सर के मिनी सचिवालय में भी की मॉक ड्रिल
Views: 83
बड़सर 04 अप्रैल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट कांगड़ा घाटी में 4 अप्रैल 1905 को आए विनाशकारी भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शनिवार को यहां मिनी सचिवालय परिसर में मॉक ड्रिल के माध्यम से आम लोगों आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक किया गया।एसडीएम स्वाति डोगरा की अगुवाई में की गई इस मॉक ड्रिल के दौरान होमगार्ड्स और अग्निशमन विभाग के बचाव दस्तों ने भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव कार्यों का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान एसडीएम कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग और अन्य सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
इस अवसर पर एसडीएम ने बताया
कि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर पर भी इंसीडेंस रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) की व्यवस्था बनाई गई है। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका सुनिश्चित की गई है। शनिवार को आयोजित मॉक ड्रिल भी इसी व्यवस्था के अनुसार की गई, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की आपात स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सके।
