कोहिनूर डायमंड क्लब ने दस्तार प्रतियोगिता आयोजित की

0

Views: 126

लुधियाना,6 जुलाई (यादविंदर सिंह)

कोहिनूर डायमंड क्लब ने न्यू जनता नगर के ATI रोड पर स्थित गुरुद्वारा खुहीसर साहिब में दस्तार (पगड़ी बांधने) की प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता से पहले, बच्चों को 8 जून से 4 जुलाई तक हर शाम दस्तार बांधने की ट्रेनिंग दी गई; लगभग 100 बच्चों ने यह हुनर ​​सीखा और कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 5 जुलाई की शाम 5:30 बजे हुई, जिसके बाद कीर्तन का आयोजन किया गया।

पूर्व विधायक सरदार सिमरजीत सिंह बैंस मुख्य अतिथि के तौर पर इस दस्तार मुकाबले की प्रतियोगिता में शामिल हुए और जीतने वाले बच्चों को इनाम बांटे। इस कार्यक्रम के दौरान 18 बच्चों को इनाम, सर्टिफिकेट और मेडल दिए गए। पूरे कार्यक्रम का आयोजन हेड कोच सरदार गुरमीत सिंह ने किया था। सरदार गुरमीत सिंह की तरफ से सरदार सिमरजीत सिंह बैंस और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का सम्मान भी किया गया कोच सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि कोहिनूर

एकेडमी पिछले 13 सालों से गुरुद्वारा खुहीसर साहिब में यह कैंप आयोजित कर रही है।
वाहेगुरु की कृपा से हम यह सेवा जारी रखेंगे,और हमारी एकेडमी का एकमात्र उद्देश्य ज़्यादा से ज़्यादा सिख बच्चों को पगड़ी और सिख जीवन-शैली से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed