मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले APMC चेयरमैन निशु मोंगरा: तकीपुर कॉलेज में विज्ञान-वाणिज्य संकाय फिर शुरू करने की मांग

0
मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले APMC चेयरमैन निशु मोंगरा: तकीपुर कॉलेज में विज्ञान-वाणिज्य संकाय फिर शुरू करने की मांग

Views: 1

मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले APMC चेयरमैन निशु मोंगरा: तकीपुर कॉलेज में विज्ञान-वाणिज्य संकाय फिर शुरू करने की मांग
सीएम ने दिया सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन; कहा— शिक्षा और विद्यार्थियों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

जीत समाचार ब्यूरो, शिमला:

एपीएमसी (APMC) जिला कांगड़ा के चेयरमैन निशु मोंगरा ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आत्मीय भेंट की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान निशु मोंगरा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कांगड़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।

तकीपुर कॉलेज में संकाय बहाल करने का आग्रह
चेयरमैन निशु मोंगरा ने मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया कि राजकीय महाविद्यालय तकीपुर (कांगड़ा) में विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) संकायों को पुनः प्रारंभ किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इन संकायों के बंद होने से स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर दूर-दराज से आने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें दोबारा शुरू करने से क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को घर के पास ही बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

जनहित में लिया जाएगा उचित निर्णय: सीएम
निशु मोंगरा की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *