बड़ी खबर: पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का फोन हैक, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को किया सावधान

0
बड़ी खबर: पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का फोन हैक, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को किया सावधान

Views: 37

बड़ी खबर: पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का फोन हैक, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को किया सावधान

जीत समाचार ब्यूरो रिपोर्ट | शिमला:
हिमाचल प्रदेश से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। प्रदेश सरकार के लोक निर्माण (PWD) मंत्री विक्रमादित्य सिंह की माता और पूर्व सांसद श्रीमती प्रतिभा सिंह का फोन हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से सांझा की है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी चेतावनी
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और आम जनता को इस संबंध में तुरंत सचेत किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी माता व पूर्व सांसद का फोन हैक कर लिया गया है, जिससे किसी भी तरह के दुरुपयोग की संभावना बनी हुई है।

“पैसों की मांग को करें नजरअंदाज”
मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए लिखा है कि यदि आगामी कुछ घंटों या दिनों में श्रीमती प्रतिभा सिंह के नंबर या उनके नाम से किसी भी व्यक्ति को कोई संदेश (Message) आता है या पैसों की मांग की जाती है, तो उसे पूरी तरह से नजरअंदाज करें। डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है।

माना जा रहा है कि इस गंभीर सुरक्षा चूक को लेकर जल्द ही साइबर क्राइम सेल और पुलिस प्रशासन में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई जाएगी, ताकि हैकर्स का पता लगाया जा सके। तब तक के लिए सभी से किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed