“राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ”

0
"राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ"

Views: 8

“राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ”
सरदार पटेल भारत के एकीकरण और संघीय व्यवस्था के शिल्पकार: राज्यपाल

जीत समाचार शिमला: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ‘सरदार पटेल की दृष्टि, एकीकरण, एकात्मता और संघवाद की परिकल्पना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘वंदे मातरम् की यात्रा’ प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

एकता के प्रतीक थे सरदार पटेल
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल न केवल भारत के राजनीतिक एकीकरण के मुख्य शिल्पकार थे, बल्कि वे भारतीय संघीय व्यवस्था को मजबूती देने के भी प्रबल समर्थक थे। उनके विचार आज भी देश की अखंडता के लिए प्रेरणादायक हैं।

उप-राष्ट्रपति का संदेश
इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे शिमला नहीं पहुँच सके। हालाँकि, उप-राष्ट्रपति ने वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed