अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त महिला की सफलता की कहानी जीत समाचार की स्पेशल पेशकश
Views: 156
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला के जज्बे को सलाम
पिछले 25 वर्षों में लघु बचत योजना के माध्यम से गरीब लोगों को जागरूक करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
एमफिल जीव विज्ञान तथा शिक्षा में एम एड तथा विभिन्न सब्जेक्ट में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ भारत सरकार की लघु बचत योजना में अनीता शर्मा की पहल
हमीरपुर/बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की सफलता की कई कहानियां सामने आती हैं ऐसी ही एक कहानी है आम परिवार में जन्मी अनीता शर्मा की जिसे उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारत सरकार की लघु बचत योजना की एजेंसी लेकर अपना करियर शुरू किया तथा आज पिछले 25 वर्षों से इस फील्ड में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उप मंडल मुख्यालय बड़सर के गबली कोठी गांव में अनीता शर्मा की शादी हुई तो उसके बाद करीब 2000 में उन्होंने लघु बचत योजना भारत सरकार डाकघर की एजेंसी लेकर कार्य शुरू किया तो पहले तो यही समझ नहीं आ रहा था कि इसके लिए एप्रोच कैसे किया जाए लेकिन कहते हैं वक्त सब सिखा देता है।
अनुराधा ठाकुर आईएएस अधिकारी की प्रेरणा से अनीता शर्मा ने इस कार्य को 2000 में शुरू किया वक्त के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ इसी को अपना करियर बनाकर आगे बड़ी 25 वर्षों में ग्राहकों की एक लंबी लाइन तथा करोड़ों रुपए का लघु बचत योजना में निवेश करने का कार्य किया। हर विभाग में समय के साथ बोनस आय बढ़ती है लेकिन लघु बचत योजना में कार्य करने वाले लोगों के लिए वर्तमान में कमीशन दर एक प्रतिशत तथा आरडी खोलने पर 4% कमीशन देकर भारत सरकार कार्य चल रही है। इसी को अपने मेहनत के पद पर आगे बढ़ते हुए लगातार लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करना अनीता शर्मा की सफलता की कहानी है। राजस्थान मूल के काफी लोग बड़सर उप मंडल मुख्यालय में रहते हैं गरीब लोगों को उनकी झुग्गियों में जाकर निवेश के लिए जोड़ने के लिए अनीता शर्मा ने कड़ी मेहनत की।
अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ते हुए उन्होंने इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उनके जज्बे को सलाम है। उनको देखकर कई महिलाओं ने भी इसी सेक्टर में कार्य करने का मन बनाया है तथा सफलता भी प्राप्त की है। शानदार प्रयास के लिए अनीता शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
