कार्यशाला के दूसरे दिन जनगणना-2027 के प्रभारी अधिकारियों को करवाई प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

0

Views: 142

हमीरपुर 17 मार्च।सतीश शर्मा

जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए यहां हमीर भवन में जारी जिला के सभी उपमंडलों के जनगणना चार्ज अधिकारियों की तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करवाई गई।
इस दौरान जनगणना निदेशालय हिमाचल प्रदेश के सहायक निदेशक प्रियांशु तिवारी, नोडल अधिकारी अजय सोलंकी और हिमांशु यादव ने अधिकारियों को सीएमएमएस (जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली) पोर्टल की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को इस पोर्टल पर अपलोडिंग, एंट्रीज और निगरानी का अभ्यास भी करवाया।

प्रियांशु तिवारी ने बताया कि जनगणना चार्ज अधिकारी सीएमएमएस पोर्टल पर हर समय जनगणना की प्रगति पर नजर रख सकेंगे। इस पोर्टल पर होने वाली सभी अपलोडिंग एवं एंट्रीज के लिए जनगणना चार्ज अधिकारी जवाबदेह होंगे। इसलिए, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होंगी और अधीनस्थ कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करना होगा।

यह तीन दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न होगी। जिला हमीरपुर में जनगणना-2027 के लिए प्रशिक्षण के अगले चरणों में मास्टर ट्रेनरों, फील्ड ट्रेनरों, सुपरवाइजरों और प्रगणकों के लिए भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि जनगणना के कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed