खन्ना के आसमान में होगा रोशनी का अद्भुत नजारा! 16 सितंबर को 500 ड्रोन दिखाएंगे श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन, बाणी और महान शिक्षाओं की झलक

SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया और SDM स्वाति टिवाणा ने तैयारियों का लिया जायजा

जीत समाचार | लुधियाना/खन्ना | 15 सितंबर 2026/ SHARMA

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से खन्ना में बुधवार 16 सितंबर को विशेष ड्रोन शो करवाया जाएगा। शाम 5:30 बजे ए.एस. मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खन्ना के ग्राउंड में होने वाले इस शानदार आयोजन में करीब 500 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़कर रोशनी के माध्यम से प्रस्तुति देंगे।आसमान में उड़ते सैकड़ों ड्रोन श्री गुरु रविदास महाराज जी के महान जीवन, बाणी और उनकी शिक्षाओं को अलग-अलग आकृतियों और रोशनी के माध्यम से दर्शाएंगे। यह कार्यक्रम इलाके के लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहने वाला है।

SSP और SDM ने मौके पर पहुंचकर परखी तैयारियां

ड्रोन शो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खन्ना की SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया और SDM स्वाति टिवाणा ने मौके पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

SSP ने पुलिस अधिकारियों को आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

वहीं SDM ने संबंधित विभागों को दर्शकों के लिए पीने का साफ पानी, लंगर, बैठने की व्यवस्था, मेडिकल टीमें, साफ-सफाई और निर्बाध बिजली सप्लाई सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

परिवार और बच्चों के साथ पहुंचने की अपील

SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया और SDM स्वाति टिवाणा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ इस विशेष ड्रोन शो में शामिल हों और श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं को याद करते हुए इस अनोखी प्रस्तुति का आनंद लें।

लुधियाना जिले में 7 जगह होगा ड्रोन शो

श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित लुधियाना जिले में कुल 7 ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे।

तारीख स्थान
16 सितंबर ए.एस. मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड, खन्ना
17 सितंबर अनाज मंडी, पायल
18 सितंबर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल (लड़के) ग्राउंड, साहनेवाल
19 सितंबर एथलेटिक/फुटबॉल ग्राउंड, PAU लुधियाना
20 सितंबर दाखा स्कूल ग्राउंड, दाखा
21 सितंबर अनाज मंडी, रायकोट
22 सितंबर नई अनाज मंडी, जगरांव

                                                  खन्ना तैयार—अब आसमान करेगा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का गुणगान! 🚁✨

 

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed