Loading

दोनों दलों में गुटबाजी का नतीजा कार्यकर्ता प्रदेश भर में हो रहे परेशान

दैनिक जीत समाचार सतीश शर्मा विट्टू
देवभूमि हिमाचल के पाठकों की रुचि रहती है कि राजनीतिक खबरों का भी विश्लेषण किसी बेहतर मीडिया संस्थान द्वारा किया जाए आज हम बात कर रहे हैं देवभूमि हिमाचल के राजनीतिक दलों कांग्रेस पार्टी तथा भारतीय जनतापार्टी
पहले कांग्रेस पार्टी की बात करते हैं देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतवर्ष में एक विदेशी द्वारा पार्टी का गठन किया गया उसके बाद देश के इतिहास में कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक राज भी किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने तथा उसके बाद मुख्य तौर पर चंद प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री तथा अन्य के अलावा इंदिरा गांधी राजीव गांधी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वर्तमान में विपक्ष में राहुल गांधी देश में विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन देवभूमि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार होने के बाद भी कांग्रेस पार्टी को लंबे समय से अध्यक्ष नहीं मिला है। प्रतिभा सिंह कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनी तथा सुखविंदर सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच खाई इतनी गहरी है की कार्यकर्ता प्रदेश में परेशान हो गए हैं ऐसा हम नहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तथा विपक्ष भी आरोप लगा रहा है परंतु अध्यक्ष का बनेगा किसी को मालूम नहीं शायद जल्दी ही 2025 में इस पर मोहर लग जाए। अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री की पसंद का बनेगा अथवा हाली लाज का जवाब समय ही देगा।
अब बात कर लेते हैं

भारतीय जनता पार्टी की जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन संगठन के मामले में देवभूमि हिमाचल में अध्यक्ष बनाने का निर्णय नहीं ले पा रही है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाती है कांग्रेस पार्टी भी पीछे नहीं है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का साफ कहना है कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है। जयराम अनुराग ठाकुर, राजीव बिंदल, जेपी नड्डा तथा अन्य। कौन किस पर भारी है जनता सब जानती है लेकिन नेताओं में कलह जग जाहिर है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार के जन्मदिन पर अधिकतर नेता हाजिरी लगाने के लिए समीरपुर भी पहुंचे। अनुराग सिंह ठाकुर अपने पिता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए उपस्थित रहे। भाजपा की कमान किसको मिलेगी इस पर सबकी नज़रें टिकी है इसी पर हिमाचल का भविष्य बेटी का है। ऐसे नेता को किसी भी दल की कमान नहीं मिलनी चाहिए जिस पर भ्रष्टाचार के कभी आप भी लगे हो स्वच्छ हिमाचल की राजनीति होनी चाहिए

एमफिल पत्रकारिता एवं जनसंचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *