बाबा बालक नाथ डिग्री कॉलेज: लाखों का खर्च, कम होती छात्र संख्या
Views: 48
दियोटसिद्ध।05 मार्च 2026 । सतीश शर्मा विट्टू।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार:श्री बाबा बालक नाथ जी डिग्री कॉलेज में ढाई सौ बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन कॉलेज को संचालित करने में हो रहा खर्च इतना है कि अगर इन बच्चों को देश के प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ने का मौका दिया जाए, तो भी इतना खर्च नहीं होगा।
लाखों रुपए के वेतन, करोड़ों रुपए का ढांचा:कॉलेज में लाखों रुपए के वेतन दिए जा रहे हैं, करोड़ों रुपए का ढांचा है, और करोड़ों रुपए की जमीन है। लेकिन इसके बावजूद, बाबा बालक नाथ कॉलेज की छात्र संख्या लगातार कम हो रही है।
ट्रस्ट दे सकता है अवसर:यदि ट्रस्ट इन बच्चों को देश के प्रतिष्ठित डिग्री कॉलेज में पढ़ाने का अवसर अपने खर्चे पर दे दे, तो भी इतना खर्च नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने वैसे स्कूली शिक्षा में एक जिला में इस प्रकार की ऑफर दी है।
क्या है सवाल ? क्या श्री बाबा बालक नाथ जी डिग्री कॉलेज को संचालित करने का यह सही तरीका है? क्या ट्रस्ट को इन बच्चों के भविष्य के लिए कुछ और विकल्प नहीं सोचने चाहिए?
