डॉ. अंकुर महिंद्रू ने संभाला लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का पदभार! कूड़ा प्रबंधन से लेकर बूढ़ा दरिया तक होंगी बड़ी चुनौतियां
डॉ. अंकुर महिंद्रू ने संभाला लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का पदभार! कूड़ा प्रबंधन से लेकर बूढ़ा दरिया तक होंगी बड़ी चुनौतियां
साफ-सुथरा लुधियाना, बेहतर जनसेवाएं और बकाया वसूली प्राथमिकता में; शहरवासियों से मांगा सहयोग
जीत समाचार | लुधियाना | 19 अक्टूबर 2026
2016 बैच के PCS अधिकारी डॉ. अंकुर महिंद्रू ने सोमवार को लुधियाना नगर निगम के कमिश्नर के रूप में पदभार संभाल लिया। सराभा नगर स्थित जोन-डी कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शहर के प्रमुख मुद्दों की जानकारी ली।
कूड़े की समस्या से बूढ़ा दरिया तक—नए कमिश्नर के सामने बड़ी चुनौतियां!
डॉ. महिंद्रू ने कूड़ा प्रबंधन में सुधार, बेहतर और सुचारू जनसेवाएं, विकास कार्यों में तेजी, बूढ़ा दरिया कायाकल्प परियोजना और नहरी पानी पर आधारित 24×7 जलापूर्ति योजना को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इसके साथ ही नगर निगम की बकाया राशि की वसूली पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पहले भी लुधियाना में निभा चुके हैं जिम्मेदारी
डॉ. अंकुर महिंद्रू इससे पहले लुधियाना नगर निगम में संयुक्त कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। पदभार संभालने के अवसर पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
अब जनता की नजरें जमीनी कार्रवाई पर
नए कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील की कि वे लुधियाना को साफ-सुथरा रखने और कूड़ा प्रबंधन में सुधार के लिए नगर निगम प्रशासन का सहयोग करें।
अब शहरवासियों की नजरें इस बात पर रहेंगी कि कूड़े की समस्या, सड़कों, जनसेवाओं और अन्य नागरिक समस्याओं में जमीनी स्तर पर कितना सुधार होता है।
जीत समाचार की नजर रहेगी—घोषणाओं से लेकर जमीनी कार्रवाई तक, लुधियाना के विकास का पूरा हिसाब!

