मनरेगा बचाओ संग्राम: हमीरपुर में कांग्रेस का बड़ा हमला, गरीब के रोजगार पर केंद्र की चोट

हमीरपुर । सतीश शर्मा विट्टू।
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शनिवार को हमीरपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भोरंज क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने और धीरे-धीरे बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ योजना ही नहीं, गरीब का संवैधानिक अधिकार भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने रोजगार की गारंटी देकर इस योजना को लागू किया, जिससे देश के करोड़ों गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार शुरू से ही मनरेगा को बंद करने का प्रयास करती रही है। जब सीधे तौर पर योजना बंद नहीं हो पाई तो इसके मूल उद्देश्यों में बदलाव कर दिया गया, जिससे यह योजना स्वतः ही समाप्त होने की कगार पर पहुंच रही है। सुरेश कुमार ने कहा कि पहले मनरेगा में केंद्र–राज्य फंडिंग अनुपात 90:10 था, जिसे अब बदलकर 60:40 कर दिया गया है।
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed