हमने BJP सरकार के किसी भी मंत्री या पूर्व मंत्री के खिलाफ विजिलेंस जांच नहीं करवाई:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला (जीत समाचार)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा

कि हमने BJP सरकार के किसी भी मंत्री या पूर्व मंत्री के खिलाफ विजिलेंस जांच नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के आरोप बेबुनियाद हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें बेबुनियाद चिट्ठियां मिलती हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होते। अगर कोई तथ्य या हलफनामा लेकर सामने आता है, तो उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे, उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता के अलावा कई मंत्रियों के खिलाफ भी ऐसी चिट्ठियां आई हैं। इनमें से कई फर्जी चिट्ठियां लोकभवन के स्टाम्प के तौर पर भी दिखाई गई हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय भी ऐसी चिट्ठियां चलती थीं। हम ऐसी चिट्ठियों को फाइल कर देते हैं।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed