सतगुरु राम सिंह जी के 210वें प्रकाश पर्व एवं बसंत पंचमी मेले में विशेष रूप से शामिल हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Views: 9
साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर भाजपा प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने किया स्वागत
लुधियाना 23 जनवरी 2026 (यादविंदर)
श्री भैणी साहिब में सतगुरु राम सिंह जी के 210वें प्रकाश पर्व और बसंत पंचमी मेले के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विशेष रूप से शिरकत की। यह धार्मिक आयोजन सतगुरु उदे सिंह जी की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल भी मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर उनका स्वागत किया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सतगुरु राम सिंह जी को स्मरण करते हुए कहा
कि देश की आज़ादी के लिए कूका आंदोलन और नामधारी समाज द्वारा दी गई कुर्बानियाँ अतुलनीय हैं। उन्होंने नामधारी समाज के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की। इस दौरान नामधारी परिवार की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष सतगुरु राम सिंह जी के नाम पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक विशेष चेयर स्थापित करने की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री सैनी ने लिखित प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत इस मांग को पूरा करने का विशेष आश्वासन दिया।
पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा
कि पिछले चार वर्षों से पंजाब सरकार द्वारा कोई ठोस कार्य नहीं किया गया, और अब पंजाब के लोगों को भ्रमित करने के लिए ऐसी योजनाओं की घोषणा की जा रही है। पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम मात्र की रह गई है और जनता इस नाकाम भगवंत मान सरकार से छुटकारा पाने का अवसर ढूंढ रहे है।
इस मौके पर साहनेवाल क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पवन कुमार (पूर्व जिला अध्यक्ष), निशु शर्मा (समराला), हीरा सिंह अमरगढ़, मनमीत सिंह चावला, पिंकू शर्मा (काउंसलर), रशपाल सिंह साहनेवाल, संदीप ठाकुर तथा विनय कुमार (मंडल अध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
