जालंधर में आप नेता की ह+त्या पर बोले राजा वड़िंग

0

Views: 70

जालंधर 6 फरवरी:शर्मा

आज सुबह-सुबह जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने पर राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है।

उन्होंने कहा

कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को जंगलराज में धकेल दिया है।पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लक्की ओबराए हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी बार-बार इस बात की चेतावनी देते रहे हैं। ‘आप’ ने पंजाब को जंगलराज में धकेल दिया है, जहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।

राजा वड़िंग ने ट्वीट किया, “पंजाब में आम आदमी पार्टी के शासन में कोई भी सुरक्षित नहीं है। हम बार-बार इस बात की चेतावनी देते आ रहे हैं। ‘आप’ ने पंजाब को जंगलराज में धकेल दिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *