जालंधर में AAP लीडर लकी ओबेरॉय को मारने वाले “गैंगस्टर” का पोस्ट सामने आया

0

Views: 66

जालंधर 06 फरवरी 2026 जीत समाचार

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या, गुरुद्वारे के बाहर चली गोलियां

शहर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में Joga Pholriwal ने हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिसकी पोस्ट भी सामने आई है।

सांझा की गई पोस्ट में Joga Pholriwal ने लिखा:

Joga Pholriwal ने हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिसकी पोस्ट भी सामने आई है

आज जालंधर में लक्की ओबरॉय की जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, Joga Pholriwal लेता हूं। यह हत्या हमने अपनी निजी दुश्मनी के कारण करवाई है। सोशल मीडिया पर इसे ‘आप’ (आम आदमी पार्टी) का नेता बताकर जो वायरल किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। वह एक बड़ा नशा तस्कर था और खुद भी नशा करता था। उसके सभी काले कारनामों के सबूत हमारे पास मौजूद हैं। आगे लिखा गया है कि यह हत्या खालसा कॉलेज की प्रधानगी (चुनाव) को लेकर हुई है।

साथ ही यह भी कहा

अपने सभी काले कामों को छिपाने के लिए उसने ‘आप’ पार्टी का सहारा लिया था। वह कोई नेता नहीं था, बल्कि पुलिस का खास मुखबिर था। वह अपने काले कामों के कारण पुलिस के साथ मिला हुआ था और हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचवाता था। हमारे बारे में उसने जो भी बकवास की थी, उसका जवाब हमने आज उसे दे दिया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि जो भी मेरे बारे में अच्छी या बुरी बातें करेगा, उसे भी जल्द जवाब दिया जाएगा।

अगर किसी भाई को लगता है

कि यह हत्या नाजायज हुई है तो वह हमसे संपर्क कर सकता है। हमने आज तक किसी के साथ गलत नहीं किया और न ही कभी करेंगे। फिलहाल Joga Pholriwal द्वारा डाली गई इस पोस्ट की जीत समाचार’ पुष्टि नहीं करता है।

बता दें कि इस पूरे मामले के जांच टीम

सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) हरिंदर सिंह गिल और एडीसीपी-2 जालंधर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस हत्या की वारदात ने पूरे पंजाब को हिला कर रख दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया। बताया जा रहा है कि ‘जोडा’ नामक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *