भाजपा की एकजुट ताकत दिखी बड़सर में—विधायक लखनपाल के नेतृत्व में अनुराग ठाकुर का भव्य अभिनंदन
Views: 36
बड़सर 07 फरवरी 2026 सतीश शर्मा विट्टू।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सशक्त पहचान रखने वाले श् अनुराग ठाकुर जी के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बड़सर के लोकप्रिय विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर जी का भव्य, ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जोशीले नारों के साथ अनुराग ठाकुर का अभिनंदन किया। बड़सर क्षेत्र “भारत माता की जय”, “भाजपा जिंदाबाद” और “अनुराग ठाकुर जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।
विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा
किअनुराग ठाकुर का बड़सर आगमन भाजपा संगठन के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनका लाभ आज प्रदेश की जनता को मिल रहा है। भाजपा की नीतियाँ राष्ट्रवाद, विकास और जनकल्याण पर आधारित हैं और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रही है, जबकि भाजपा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।
कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा
कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा।इस अवसर पर भाजपा मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पूर्व जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित
