पंजाब पुलिस से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड कर्मचारी पत्नी की हत्या

0

Views: 38

होशियारपुर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिस महिला की हत्या की गई वह पंजाब पुलिस से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी थी.

पंजाब, 07 फरवरी (जीत समाचार)

पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में मोटरसाइकिल पर सवार एक आदमी ने 62 साल की एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारीमहिला मेहंदवानी गुजरां गांव में पास के एक धार्मिक स्थान भूरी वालेयां दी कुटिया में माथा टेककर घर लौट रही थी.

इसी दौरान हमलावार ने उसे कई गोलियां जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि अभी तक हमलावार की पहचान नहीं हो पाई है. गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था. तभी उसने दम तोड़ दिया

पुलिस ने बताया

कि सिविल अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई. घटना के बाद हमलावर अपनी बाइक से फरार हो गया. मृतक महिला के पति, शाम लाल,पंजाब पुलिस से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे.DSP दलजीत सिंह खाख ने बताया कि हमलावर का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए इलाके के लिए इलाके के CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है अधिकारी ने बताया कि अब तक कोई गैंगस्टरों का एंगल सामने नहीं आया है. हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *