बिलासपुर के कोसरियां गांव में गुड़िया देवी की हत्या के बाद पति गोविंद, दो देवर फरार
Views: 32
बिलासपुर:फरवरी 09, 2026/सतीश शर्मा
बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में महिला हत्या का मामला सामने आया है। प्रवासी महिला की हत्या के बाद से पति और दो देवरों की तलाश जारी है। एसपी संदीप धनवाल ने भीमौके का मुआयना किया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों ने सेप्टिक टैंक के ढक्कन वाली जगह सीमेंट से बंद कर दी थी.
जानकारी के अनुसार,
बिलासपुर के गांव कोसरियां में प्रवासी महिला की हत्या की गई है. महिला की पहचान गुड़िया देवी (36) के रूप में हुई है. महिला यहां पर पति गोविंद के साथ किराये पर रहती थी. बताया जा रहा है कि जांच के दौरान घर के साथ बने टैंक के अंदर से गुड़िया देवी का शव बरामद किया गया
टैंक से बदबू आने लगी तो
सोमवार को लोगों को टैंक से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. फिर मौके पर जब टैंक को खोला गया तो सभी हैरान रह गए और अंदर से महिला की लाश बरामद की गई.फिलहाल, पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कर उसके पति और दो देवरों ने की है. ये सभी लोग फरार हैं. पति के अलावा, भाइयों बंसी चौहान और गुड्डू का अब तक कुछ पता नहीं चला है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग झारखंड के जिला पलामू के गांव नोडिया के रहने वाले थे.उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी बिलासपुर संदीप धंवल, थाना प्रभारी सदर और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंती थी
