बेबे नानकी वेलफेयर ट्रस्ट के एन.जी.ओ “एक नई उड़ान” द्वारा महिला दिवस मनाया गया
विधायक सिद्धू समेत नगर निगम मेयर प्रिं. इन्द्रजीत कौर शामिल हुईं
लुधियाना, 8 मार्च (सुनील गोयल)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर इंदरजीत कौर ने कहा कि भले ही आज महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार मिल गया है, लेकिन आज भी बहुत ही घटिया विचार रखने वाले लोग महिलाओं को जूती समझते हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि अब पुरुष समाज को यह समझ लेना चाहिए कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। अगर हम बात करें तो आई.पी.एस या पी.सी.एस के पदों पर भी महिलाओं की काफी बड़ी संख्या देखी जा सकती है और राजनेताओं में भी महिलाएं बड़ी संख्या में देश की सेवा कर रही हैं।
इस दौरान विधायक सिद्धू ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं का सम्मान करते हैं वही जीवन में सफल होते हैं क्योंकि महिलाओं के बिना संसार का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एक महिला तीन भूमिका निभाती है बेटी, मां और पत्नी।

इस मौके एन.जी.ओ. की तरफ़ से समाज सेवा में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियतों में मेयर प्रिं. इंदरजीत कौर, एसएचओ कुलवंत कौर, रीत कौर सिद्धू, पार्षद कोमलप्रीत सचदेवा, पार्षद नंदिनी को भी सम्मानित किया गया।
इस समय कृष्ण कुमार बावा, रेशम सिंह सग्गू ओ.ऐस्स डी., मैडम टोनी, कोमल सेठी, शशिक कारिया, दलजीत कौर, सरिता, शेली ठक्कर, गीतू मक्कड़, रितिका, कमल कपूर, बलदेव सिद्धु, साहिल जी.के. रियल एस्टेट, रूपिंदर रिंकू, मोनू रूपल, संजीव मक्कड़, लाडी पाहवा, स्वीटी चोपड़ा, बलजीत कुकरेज, कंचन अरोड़ा, सीमा कत्याल, अरुणा आदि मौजूद रहे।