दियोट सिद्ध में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, पंजाब निवासी की पहचान

0

Views: 53

हिमाचल से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम दियोट सिद्ध में देर शाम एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (55) पुत्र मोहिंदर दास निवासी गांव सरियाना, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार विजय कुमार गेट नंबर पांच से गुफा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियों पर अचानक उन्हें चक्कर आया और वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें सिविल अस्पताल बड़सर रेफर किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया

कि श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *